CM Yogi Adityanath in Gonda || CM Yogi || Gonda Schemes || Yogi Adityanath in Balrampur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा जिले को 515.6 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। करनैलगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए प्रदेश में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। महाराजा सुहेलदेव का उल्लेख कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM ने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का मुकाबला कैसे किया जाता है और राष्ट्र की रक्षा के लिए कैसी वीरता चाहिए, इसकी प्रेरणा महाराजा सुहेलदेव ने एक हजार वर्ष पहले दी थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें भारत की गौरवशाली परंपरा और अदम्य साहस का प्रतीक बताया। योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले विकास कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित रहता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्यों को गति दी है। हर जिले में आज मेडिकल कॉलेजों स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों का विस्तार किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा गया। गोंडा, बहराइच, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश का शायद ही कोई जिला ऐसा बचा हो, जहां मेडिकल कॉलेज के निर्माण या स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का कार्य न चल रहा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई विकास परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देंगी। ये भी पढ़ें: मैनपुरी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: डिंपल यादव ने लिया आशीर्वाद, ‘कॉकरोच पार्टी’ को बताया BJP की विफलता का प्रमाण