Mainpuri News || Yogi Adityanath || Uttar Pradesh Politics : उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में 'गौ माता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा यात्रा' का आयोजन कर रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज आज मैनपुरी पहुंचे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। डिंपल यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का संदेश स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को देते हुए कहा कि कन्नौज में यात्रा के दौरान हुई असुविधा के लिए अखिलेश यादव ने माफी मांगी है। उन्होंने ये भी बताया कि सपा मुखिया और उनकी पूरी पार्टी इस यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। शंकराचार्य का तीखा बयान मीडिया से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने हाल ही में चर्चा में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का अस्तित्व वास्तव में भाजपा सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा 'आज प्रदेश में यह हाल है कि एक हत्या होती है और उसे दबाने के लिए दूसरी हत्या कर दी जाती है। क्या इसे ही कानून व्यवस्था कहते हैं? भाजपा का हिंदुत्व अब पूरी तरह से नकली हिंदुत्व साबित हो चुका है।' CM योगी का जन्मदिन और PM मोदी पर सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शंकराचार्य ने काफी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वो जन्मदिन मना रहे हैं या फिर अंग्रेजी तारीखों पर 'बर्थडे'? उनकी राय है कि भारतीय संस्कृति के अनुसार हमें जन्मतिथि को ही महत्व देना चाहिए, न कि विदेशी परंपराओं को बढ़ावा देना चाहिए। अगर वो सिर्फ एक सामान्य नेता होते तो बात कुछ और होती, लेकिन इस तरह का बर्थडे मनाना कहां का सही तरीका है? वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे कार्यकाल पर उन्होंने टिप्पणी की कि जवाहरलाल नेहरू से ज्यादा समय तक पद पर रहना कोई बड़ी बात नहीं है। असली सफलता तब मानी जाएगी जब उनके काम और उपलब्धियां नेहरू जी की उपलब्धियों से कहीं बड़ी साबित होंगी। ये भी पढ़े : World Environment Day: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से शुरू हुआ 35 करोड़ पौधों का मिशन, महोबा में हरियाली का महाअभियान