उत्तर प्रदेशनोएडा

ग्रेटर नोएडा में सत्ता का बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए CEO! बलकार सिंह संभालेंगे प्राधिकरण की कमान

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! ग्रेटर नोएडा CEO रवि कुमार एनजी हटाए गए, डॉ. बलकार सिंह को नई जिम्मेदारी। छह जिलों के DM समेत 16 IAS अधिकारियों के तबादले।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida Authority CEO: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार को जारी तबादला सूची में 16 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर गौतमबुद्ध नगर के प्रशासनिक ढांचे पर पड़ा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO रवि कुमार एनजी को हटाकर UPSIDA की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा का नया CEO बनाया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में CEO और ACEO दोनों बदले

रवि कुमार एनजी अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। वहीं, UPSIDA में CEO की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कमान दी गई है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ACEO प्रवीण वर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है। यानी प्राधिकरण के दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर बदलाव हुआ है।

वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्त भी बदले

सरकार ने वाराणसी और कानपुर मंडल में भी अधिकारियों की अदला-बदली की है। विजयेंद्र पांडियन को कानपुर से हटाकर वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं, एस. राजलिंगम को वाराणसी से कानपुर मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

इस फेरबदल में भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं।

  • अनिल कुमार सिंह- भदोही
  • शैलेश कुमार- चंदौली
  • रमेश रंजन- गोंडा
  • उमेश मिश्रा- जौनपुर
  • मनोज कुमार राय- श्रावस्ती
  • प्रवीण वर्मा- शामली

किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

तबादला सूची में अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। चंद्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया है। प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव, नगर विकास और सैमुअल पॉल एन. को सहकारी समितियों में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त के साथ कई औद्योगिक और कपड़ा संस्थानों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अन्नपूर्णा गर्ग और आलोक यादव को भी शासन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विकास पर नई नजरें

पिछले दिनों 55 PCS अधिकारियों के तबादलों के बाद अब 16 IAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज है। खास तौर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुए बदलाव पर सबकी नजरें रहेंगी। अब देखना होगा कि नए CEO के नेतृत्व में शहर की विकास परियोजनाओं और लंबित योजनाओं को कितनी तेजी मिलती है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बिल्डर के खिलाफ बायर्स का हल्ला बोल! बाउंसरों से भिड़ंत, वायरल हुआ हंगामे का Video

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »