Hamirpur News: जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाएं फरियादी जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई महज औपचारिकता बनकर न रह जाए। शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी समाधान होना चाहिए और किसी फरियादी को अपनी शिकायत के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य जनसुनवाई डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर कार्यदिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें। इस दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण करना होगा। 12 बजे के बाद क्षेत्र में जाएंगे अधिकारी दोपहर 12 बजे के बाद अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण और स्थलीय निरीक्षण करना होगा। इस दौरान विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, सरकारी योजनाओं और लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की वास्तविक स्थिति मौके पर जाकर जांची जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण केवल खानापूर्ति नहीं होना चाहिए। यदि किसी योजना या निर्माण कार्य में अनियमितता, लापरवाही या गुणवत्ता में कमी मिलती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हफ्ते में कम से कम 3 दिन फील्ड विजिट जिलाधिकारी ने प्रत्येक अधिकारी के लिए सप्ताह में कम से कम तीन दिन क्षेत्र भ्रमण या स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य किया है। निरीक्षण की संक्षिप्त और तथ्यपरक रिपोर्ट फोटो के साथ अगले कार्यदिवस में जिलाधिकारी और संबंधित उच्चाधिकारियों को देनी होगी। किसी अपरिहार्य कारण से अधिकारी क्षेत्र भ्रमण नहीं कर पाता है तो उसे इसका स्पष्ट कारण बताते हुए रिपोर्ट देनी होगी। वहीं, हर महीने के क्षेत्र भ्रमण की समेकित रिपोर्ट अगले महीने के पहले सप्ताह में प्रस्तुत करनी होगी। लापरवाही पर मांगा जाएगा स्पष्टीकरण डीएम ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण और स्थलीय निरीक्षण की नियमित समीक्षा की जाएगी। निर्धारित तीन दिनों से कम फील्ड विजिट पाए जाने पर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि जनसुनवाई में शिकायतों का त्वरित समाधान और फील्ड में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जांच प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। ये भी पढ़ें: हमीरपुर में जीएसटी टीम ने किस्मत गुटखा कारोबारी के घर मारा छापा, कारोबारी अंडरग्राउंड