GST Raid: यूपी के हमीरपुर में जीएसटी टीम ने शुक्रवार को ‘किस्मत’ गुटखा कारोबारी के घर छापा मारा। छापे की भनक लगते ही गुटखा कारोबारी अंडरग्राउंड हो गया। इधर कस्बे में छापेमारी की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। वहीं, करीब 9 घंटे तक कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, कारोबारी के ऊपर करोड़ों की जीएसटी चोरी का मामला है। क्या है पूरा मामला ? कस्बे के मुख्य बाजार में गढ़ाना तालाब के किनारे गुटखा कारोबारी अमित ओमर का मकान और गोदाम है। लगभग एक दशक से अमित ओमर एस ट्रेडर्स के नाम से कई व्यवसाय करता है। इसमें सबसे बड़ा व्यवसाय गुटखे का है। चर्चा है कि मौदहा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र और जिलों में प्रचलित ‘किस्मत’ नामक गुटखा इसी कारोबारी का प्रोडक्शन है। इसके अलावा सब्जी मसाला सहित अन्य दर्जनों उत्पादों का व्यापार इस फर्म से होता है। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे लखनऊ नंबर की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला अमित ओमर के गोदाम पर पहुंचा। अधिकारियों ने मकान और परिसर में स्थित गोदाम को चारों ओर से घेर लिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ दरोगा और सिपाही गोदाम के बाहर मौजूद रहे। छापेमारी की सूचना मिलते ही गुटखा कारोबारी अमित ओमर अंडरग्राउंड हो गया। छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप ट्रेडिंग कंपनी में जीएसटी के अधिकारियों द्वारा छापा डालने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10 बजे से व्यवसाई के गोदाम में पहुंची टीम देर शाम तक जांच-पड़ताल करती रही। शाम को एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी गोदाम में पहुंचे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टीम ने यहां कितने की जीएसटी चोरी पकड़ी है। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे नगर के गढ़ना रोड स्थित यश ट्रेडर्स कंपनी में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला रुका और उनसे निकले दो दर्जन से अधिक जीएसटी अधिकारी धड़ाधड़ यश ट्रेडर्स के गोदाम के अंदर प्रवेश कर गए और उनके साथ आए पुलिस के सब इंस्पेक्टर दरवाजे पर डट गए। नौ घंटे तक चली छापेमारी जानकारी के अनुसार, जीएसटी के अधिकारियों की जांच-पड़ताल नौ घंटे बाद भी जारी थी। टीम के साथ आए पुलिस के जवान गोदाम के गेट के पास गोलगप्पे चाट खाकर अपनी भूख मिटाने का प्रयास करते रहे। देर शाम एसडीएम करनवीर सिंह व सीओ राजकुमार पांडेय ने भी मौके पर पहुंच स्थिति की जानकारी ली। नगर में इससे पूर्व जीएसटी सहित अन्य किसी भी एजेंसी का इतनी देर तक चलने वाला छापा नहीं पड़ा है। ये भी पढ़ें: हमीरपुर गोलीकांड का CCTV वीडियो आया सामने… आत्मरक्षा में फायरिंग का दावा!