Hamirpur Shooting Incident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में चर्चित गोलीकांड में अब CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में कारोबारी शशिकांत तिवारी के साथ कई युवकों की झड़प दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। कारोबारी पक्ष का कहना है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट की, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की। वहीं मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शहर के व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। CCTV फुटेज से बढ़ी हलचल हमीरपुर के विवेक नगर इलाके में हुए गोलीकांड का CCTV वीडियो सामने आने से घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।कारोबारी शशिकांत तिवारी के मुताबिक बीती देर रात कई युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। कारोबारी पक्ष का दावा है कि अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की।CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस के सामने पूरे घटनाक्रम की जांच कर सच्चाई सामने लाने की चुनौती है। निष्पक्ष जांच की मांग इधर शहर के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी मिले उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही फायरिंग और मारपीट की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। ये भी पढ़ें: हमीरपुर में करोड़ों खर्च के बाद भी मौदहा बांध के फाटक बंद कराने में अफसर नाकाम