उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी की 11 सीटों पर मतदान खत्म, अब नतीजों का इंतजार, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग

यूपी की 11 सीटों पर मतदान खत्म हुआ। अमरोहा में सर्वाधिक 93.8% वोटिंग हुई, जबकि गाजियाबाद में स्नातक सीट पर 26.76% मतदान दर्ज हुआ। अब नतीजों का इंतजार है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP MLC Chunav: उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना और नतीजों पर टिकी हैं। अलग-अलग जिलों में मतदान प्रतिशत में बड़ा अंतर देखने को मिला। अमरोहा में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का आंकड़ा अपेक्षाकृत कम रहा।

अमरोहा में सबसे ज्यादा 93.8 प्रतिशत मतदान

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शाम चार बजे तक अमरोहा जिले में सबसे अधिक 93.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुरादाबाद में 75.31 प्रतिशत, रामपुर में 74.86 प्रतिशत और संभल में 71.80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। अधिकारियों के मुताबिक, अमरोहा और संभल के मतदान प्रतिशत में बदलाव संभव है। पोलिंग पार्टियों के अंतिम रिकॉर्ड का मिलान होने के बाद ही मतदान का अंतिम आंकड़ा स्पष्ट होगा। फिलहाल इन जिलों के अंतिम प्रतिशत का इंतजार किया जा रहा है।

गाजियाबाद में स्नातक सीट पर 26.76 प्रतिशत वोटिंग

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। यहां स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 26.76 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले में कुल 13 मतदान केंद्रों के 75 मतदेय स्थलों पर वोट डाले गए। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 31,169 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 9,845 मतदाता पंजीकृत थे।

दिनभर कैसे बढ़ा मतदान का आंकड़ा?

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 7.12 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक 8.30 प्रतिशत और दोपहर दो बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने पर यह आंकड़ा 26.76 प्रतिशत पहुंच गया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 10.26 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक 12.86 प्रतिशत और दोपहर दो बजे तक 37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने तक कुल प्रतिशत बढ़कर 56.03 हो गया।

अब मतगणना के साथ चुनावी तस्वीर साफ होगी। सभी की नजरें इस बात पर हैं कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं का फैसला किसके पक्ष में जाता है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला, BJP को लेकर क्यों बोले ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »