उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

लोन दिलाने के नाम पर युवकों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें साइबर फ्रॉड की रकम मंगाने वाले गिरोह का बहराइच पुलिस की एसओजी टीम ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Cyber Crime: बहराइच के थाना खैरीघाट व स्वॉट की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से टीम ने लाखों की नकदी, कार और भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व दस्तावेज बरामद किए है। पुलिस का दावा है कि आरोपी लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाकर ठगी का करते थे।

3 लाख 90 हजार नकद बरामद

एसपी एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की पहचान ​सुफियान, ​समीर अहमद, कृष्ण मुरारी प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के पास से 3 लाख 90 हजार नकद, एक कार, 25 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, 9 मोबाइल फोन, 7 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 1 पासबुक व 12 विजिटिंग कार्ड बरामद हुए हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

लोन पास कराने का देते थे झांसा

पुलिस के मुताबिक, हरदी थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने लोन पास कराने का झांसा देकर कूटरचित तरीके से विभिन्न बैंकों में उनके खाते खुलवाए और उन खातों में अपने मोबाइल नंबर लिंक करवा लिए। इसके बाद जालसाजों ने पीड़ितों की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिए। इन बैंक खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी कर रकम मंगाने में किया जाता था। जब पीड़ितों को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उन्होंने इसका विरोध किया।

तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि साइबर ठगी के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में बहराइच निवासी सुफियान, समीर अहमद व बिहार निवासी कृष्ण मुरारी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने खुलासा करते हुए तीनों साइबर ठगों को जेल भेज, आगे की जांच में जुटी गई है।

ये भी पढ़ें: बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर में हाई बोल्टेज ड्रामा, 15 लाख के चक्कर में हुई खींचतान, पुलिस बनी दर्शक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »