उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव का BJP पर वार, PDA को डरा रही सरकार, भाजपा गई तो कभी नहीं होंगी वापसी

अखिलेश यादव ने संत कबीर नगर और रायबरेली की घटनाओं को लेकर योगी सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 की हार से घबराई भाजपा अब लाठी-डंडे से PDA समाज को डरा रही है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति अब और नहीं चलेगी।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कभी लोधी समाज तो कभी निषाद समाज के नेताओं और जन प्रतिनिधियों को निशाना बनाकर भाजपाई और उनकी भाजपा सरकार दरअसल शक्ति के बल पर ‘पीडीए समाज’ को डराना-धमकाना चाहती है। भाजपा 2024 के लोकसभा में हुई ‘महा हार’ की हताशा से उबरने के लिए लोकतांत्रिक की जगह ‘लठतांत्रिक’ तरीके अपनाना चाहती है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति अब और नहीं चलेगी।

भाजपा जाएगी तो कभी वापस नहीं आएगी

अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि अबकी बार भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी। अब इनकी काठ की हांडी भी जलकर राख हो चुकी है और सामाजिक बँटवारे की राजनीति की आँच भी। अब तो ये लूट-खसोट से कमाई गई लूट की राशि को आपस में बांटने के चक्कर में एक-दूसरे के भ्रष्टाचार व बेईमानी के राज-रहस्य उजागर करने में लगे हैं। राम मंदिर की चोरी और पूज्य शंकराचार्य जी पर किये गये प्रहार और उन पर लगाए गये आरोपों ने अधार्मिक भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की पोल जिस तरह खोलकर रख दी है उससे सनातन समाज पूरी तरह से भाजपा के विरुद्ध हो गया है।

‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने का दावा

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा, “हम सामाजिक न्याय का राज लाकर बंधुराष्ट्र बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इससे नई सोच जन्म लेगी और युवाओं की पॉजिटिव थिंकिंग पर आधारित प्रोग्रेसिव Neo-India बनेगा जिसमें कोई पीड़ित, दुखी, अपमानित नहीं होगा। हर समाज के निर्बल, शोषित, वंचित और उत्पीड़ित को समानता के आधार पर फलने-फूलने का अवसर मिलेगा।”

भर्तियों में प्रतीक्षा सूची हो

इसके पहले शु्क्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) भर्तियों में वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अभ्यर्थियों द्वारा सीट छोड़ने पर किसी अन्य को वो मिल सके। इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फायदा होगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोजगारी’ फैलाने का दाग भी थोड़ा कम होगा, लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। उन्होंने आगे कहा, आप सब बेरोजगारों की वेटिंग लिस्ट व्यवस्था की मांग जायज है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोजगार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज में अपनी आवाज मिलाकर आपकी हर मांग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले सपा को मिला नया साथी? 35 सीटों पर मंथन, अखिलेश से सुनील सिंह की मुलाकात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »