उत्तर प्रदेशहमीरपुर

सपा में शामिल हुए पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा पार्टी का दामन

पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में सरकार बनाने और संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया।

Reported by Ashutosh Dixit and edited by Shagun Chaurasia

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में समाजवादी पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिली है। पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

सपा संगठन मजबूत करने का संकल्प

इस दौरान अच्छेलाल निषाद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने नए सदस्यों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती भी मनाई गई। सपाइयों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

नए सदस्यों ने थामा सपा का दामन

वक्ताओं ने उनके लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और सेवा के आदर्शों को याद किया।इस मौके पर हरनारायण निषाद, अवधेश बहादुर सिंह, मिस्बाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान, युगांक मिश्रा, राघवेंद्र यादव लकी, रिजवान खान, सैयद उमर सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुशल कुमार, फूल सिंह निषाद, धीरज कुमार निषाद, रामावतार फौजी, जितेंद्र निषाद एडवोकेट और अजय निषाद सभासद समेत अनेक लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर गोलीकांड का CCTV वीडियो आया सामने… आत्मरक्षा में फायरिंग का दावा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »