STF Encounter || Meerut Encounter News || Aligarh Crime News: मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी जुबैर पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, .32 बोर पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दी जानकारी पुलिस के अनुसार, जुबैर अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के नौशा गांव का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में छिपकर रह रहा था। वह कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2054468046698541371 हत्याकांड का आरोपी एसटीएफ की जांच में सामने आया कि 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में हुई चर्चित दानिश हिलाल हत्याकांड में भी जुबैर शामिल था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख जुबैर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और वह गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस उसके नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है। ये भी पढ़ें: डार्लिंग पेपर दिला दूंगा… छात्रा से अश्लील बातचीत के आरोप में लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर हिरासत में