उत्तर प्रदेशलखनऊ

डार्लिंग पेपर दिला दूंगा… छात्रा से अश्लील बातचीत के आरोप में लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर हिरासत में

University of Lucknow के एक प्रोफेसर को छात्रा से कथित अश्लील बातचीत और पेपर लीक का लालच देने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। वायरल ऑडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, जबकि कैंपस में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Lucknow University || Professor Paramjeet Singh || UP News: लखनऊ विश्वविद्यालय में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह को छात्रा से कथित अश्लील बातचीत और परीक्षा का पेपर लीक करने का लालच देने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब प्रोफेसर और बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा के बीच हुई कथित फोन बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऑडियो में आरोपी प्रोफेसर छात्रा को छुट्टी खत्म होने से पहले लौटने का दबाव बनाते हुए कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि उसके लिए “पेपर आउट” करा दिया गया है।

मानसिक रूप से प्रताड़ित छात्रा

छात्रा ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की शिकायत पर हसनगंज थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने प्रोफेसर को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी प्रोफेसर ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए इसे विश्वविद्यालय की आंतरिक राजनीति का हिस्सा बताया है।

रोपी प्रोफेसर के निलंबन की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति जे.पी. सैनी ने आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कहा है कि संस्थान में किसी भी तरह की अभद्रता या परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के बाद छात्र संगठन एबीवीपी ने कैंपस में प्रदर्शन करते हुए आरोपी प्रोफेसर के निलंबन और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: यूपी में सपा सरकार बनी तो 90 दिनों में सुलझेगा 69000 शिक्षक भर्ती विवाद, अखिलेश यादव का बड़ा वादा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »