उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में 3 करोड़ की चोरी का खुलासा, 3172 पेटीएम मशीनें बरामद, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

सेंट्रल नोएडा में 3 करोड़ की चोरी का खुलासा, सूरजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 3,172 पेटीएम मशीनें, 147 एयरटेल सेटअप बॉक्स बरामद, अन्य आरोपी फरार।

Noida Crime News: सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में हुई करीब 3 करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3,172 पीओएस पेटीएम प्रिंटर/मोबाइल टाइप मशीनें, एयरटेल के 147 सेटअप बॉक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। वारदात में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं।

कंपनी के पीछे से जंगल के रास्ते पहुंचे थे चोर

पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र के साइट-बी स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में हुई थी। थाना सूरजपुर पुलिस की टीम रात में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान एक छोटे लोडर वाहन में भरकर न्यू दादरी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और मौके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान कंपनी से चोरी किया गया बताया गया है।

एग्जॉस्ट फैन उखाड़कर कंपनी में घुसे

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ 9 और 10 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी कंपनी के पीछे जंगल की ओर से पहुंचे और वहां लगे बड़े एग्जॉस्ट फैन को उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने पेटीएम मशीनों, एयरटेल सेटअप बॉक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे कार्टून चोरी किए। सामान को पीछे के रास्ते से बाहर निकालकर छोटे लोडर वाहन में लादा और फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल निवासी पसौंडा, गाजियाबाद, सलमान और आदिल निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सलमान और आदिल फिलहाल गौतमबुद्धनगर के हल्दौनी क्षेत्र में रह रहे थे। जांच में इमरान उर्फ पंगा, फरमान, राशिद और वसीम समेत अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दादरी के सिटी मॉल में 240 लीटर घी सीज, मिर्च पाउडर पर भी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »