उत्तर प्रदेशनोएडा

पैरों पर गिरकर मांग माफी… ग्रेटर नोएडा में दरोगा से बदसलूकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में दरोगा से बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हुआ। पार्किंग विवाद में आरोपी रोहित चौधरी ने अभद्रता की। बिसरख पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस के दरोगा के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल होने के बाद बिसरख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना सोमवार रात बिसरख थाना क्षेत्र में युफेरिया मॉल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर दरोगा और रोहित चौधरी के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।आरोप है कि इसी दौरान रोहित चौधरी ने दरोगा से अभद्रता की और कथित तौर पर उनसे अपने पैरों पर गिरकर माफी मांगने को कहा। इसके बाद उसने दरोगा को धक्का दे दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

चौकी पर हुआ था समझौता

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले गई। वहां दोनों पक्षों ने उस समय किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं कराने की बात कही और आपसी सहमति से मामला खत्म कर दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

बीमार पत्नी को देखने आया था दरोगा

बताया गया है कि संबंधित दरोगा दूसरे जिले में तैनात है और अपनी बीमार पत्नी को देखने के लिए ग्रेटर नोएडा आया था। इसी दौरान मॉल के पास पार्किंग को लेकर विवाद हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

मंगलवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने दोबारा तूल पकड़ा और पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। बिसरख पुलिस ने आरोपी रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पार्किंग विवाद का वीडियो वायरल, दरोगा से धक्का-मुक्की पर मचा हंगामा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »