Noida News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नियमों को दरकिनार कर जिला अस्पताल में की गई 17 भर्तियों पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। भर्ती के समय तैनात रहीं दो महिला CMS से 50 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी की तैयारी है। शासन ने जिला प्रशासन को रिकवरी के साथ-साथ पूरे भर्ती प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने भर्ती से जुड़ी सभी फाइलें और दस्तावेज तलब किए हैं। बिना अधिकार नियुक्तियां जिला अस्पताल में अगस्त 2023 और 2025 के अलग-अलग महीनों में 15 स्टाफ नर्स और 2 लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई थी। ये सभी नियुक्तियां बिना अधिकार के स्थानीय स्तर पर कर दी गईं। NHM मुख्यालय पहले ही साफ कर चुका था कि मानव संसाधन से जुड़ी कोई भी भर्ती जिला स्तर पर नहीं की जा सकती। इसके बावजूद नियमों को नजरअंदाज कर नियुक्तियां की गईं। दो CMS को नोटिस नियुक्त कर्मचारियों को साल 2023 से लेकर जून 2026 तक NHM के बजट से वेतन का भुगतान होता रहा, जिससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ। प्रशासन अब भर्ती में अनियमितता, जिम्मेदारी तय करने और वेतन भुगतान की जांच कर रहा है। इसी आधार पर दोनों तत्कालीन CMS को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 17 भर्तियों की जांच वर्तमान CMS डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि प्रशासन ने 17 कर्मियों की भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है और दोनों पूर्व CMS से स्पष्टीकरण लेकर रिकवरी की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। ये भी पढ़ें: 1.48 करोड़ की चोरी का खुलासा, 296 गड्डियों में कैश बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार