उत्तर प्रदेशलखनऊ

रिश्ते को लेकर हुआ विवाद! बॉयफ्रेंड ने कार के बोनट पर लटकाकर गर्लफ्रेंड को घसीटा

लखनऊ में रिश्ते को लेकर विवाद के बाद युवती को कार से टक्कर मारने और बोनट पर घसीटने का आरोप लगा। पुलिस ने आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार किया, साथी दानिश फरार है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Lucknow Hit and Run: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके जानने वाले व्यक्ति शहनवाज अली ने विवाद के बाद कार से उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर होने से युवती कार के बोनट पर लटक गई। आरोप है कि चालक ने कार रोकने के बजाय करीब 20-25 मीटर तक वाहन दौड़ाया और फिर रफ्तार बढ़ा दी, जिससे युवती सड़क पर गिर गई। घटना के बाद युवती ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस दी। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शहनवाज अली को पकड़ लिया है। वहीं, उसके साथी दानिश की तलाश की जा रही है।

रिश्ते को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी। इसी दौरान शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा। जिसके बाद कार में अन्य युवतियों को देखकर उसने शहनवाज से उनके साथ संबंध को लेकर विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया था।

कार की बोनट पर घसीटा

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर शहनवाज अली और दानिश ने उसके साथ विवाद किया और गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों कार लेकर वहां से जाने लगे। युवती ने कार को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान शहनवाज ने कार से उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवती कार के बोनट पर जा गिरी और कुछ दूरी तक कार के साथ लटकी रही।

चालक ने नहीं रोकी कार

जानकारी के मुताबिक, युवती कार के बोनट पर लटकी हुई थी और मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। करीब 20-25 मीटर आगे जाने के बाद चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। रफ्तार बढ़ने के बाद युवती सड़क पर गिर गई। युवती का आरोप है कि शहनवाज ने कार रोकने के बजाय उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इसके बाद वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने शहनवाज अली को पकड़ लिया है। वहीं, मामले में नाम सामने आने के बाद दानिश की तलाश की जा रही है।

आगे की कानूनी कार्रवाई

फिलहाल आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के दौरान कार में कौन-कौन लोग मौजूद थे और विवाद के बाद वास्तव में घटनाक्रम किस तरह हुआ। फिलहाल पुलिस की जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। युवती की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और आरोपी पक्ष का विस्तृत बयान सामने आना भी बाकी है।

ये भी पढ़ें: जो निषाद समाज के साथ, हम उसके साथ… संजय निषाद की माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »