उत्तर प्रदेशराजनीति

राज्यसभा चुनाव में सपा का सरप्राइज! रामगोपाल के साथ धनराज नथवानी को टिकट, आज नामांकन

सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया। दोनों बुधवार को नामांकन करेंगे। यूपी की 10 सीटों पर चुनाव होना है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव और उद्योग जगत से जुड़े धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार बुधवार सुबह करीब 11 बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।

रामगोपाल यादव पर फिर भरोसा

सपा ने अनुभवी नेता रामगोपाल यादव को एक बार फिर राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। वह लंबे समय से पार्टी का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और संसद में सपा के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। पार्टी विधायकों ने मंगलवार को उनके नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर भी किए थे।

धनराज नथवानी के नाम ने चौंकाया

दूसरे उम्मीदवार के तौर पर धनराज परिमल नथवानी का नाम सामने आने से चुनावी चर्चा तेज हो गई है। धनराज, रिलायंस समूह से जुड़े हैं और उद्योग तथा खेल क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से भी जुड़े रहे हैं। उनके पिता परिमल नथवानी वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

10 सीटों पर चुनाव 16 अक्टूबर को मतदान

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि जरूरत पड़ने पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा। मंगलवार को भाजपा की ओर से आठ और सपा की ओर से चार नामांकन पत्र लिए जाने की जानकारी सामने आई थी। सपा के दो नाम सामने आने के बाद अब निगाहें बाकी राजनीतिक समीकरणों और अन्य संभावित उम्मीदवारों पर टिक गई हैं।

ये भी पढ़ें: UP MLC Elections: BJP ने घोषित किए छह और प्रत्याशी, वाराणसी से केदारनाथ सिंह को टिकट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »