UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने छह और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान पूरा कर दिया है। पार्टी ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदारनाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से डॉ. दिनेश कुमार गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, शिक्षक क्षेत्रों में वाराणसी से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। पहले पांच नाम भी हो चुके हैं घोषित भाजपा इससे पहले पांच सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी। इनमें लखनऊ स्नातक से अवनीश कुमार सिंह, आगरा स्नातक से मानवेंद्र प्रताप सिंह, लखनऊ शिक्षक से उमेश द्विवेदी, मेरठ शिक्षक से श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद शिक्षक से हरि सिंह ढिल्लों शामिल हैं। इस चुनाव में विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। https://twitter.com/ANI/status/2104842082108195321 23 अक्टूबर को मतदान चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। विधान परिषद की इन सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होनी है। इस चुनाव में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता मतदान करेंगे।