उत्तर प्रदेशनोएडा

UPITS 4.0 में बड़ा कारोबारी उछाल! चार दिन में ₹5,500 करोड़ के समझौते, 35 हजार से ज्यादा B2B बैठकें

ग्रेटर नोएडा में UPITS 4.0 ने चार दिनों में 3,765 व्यापारिक समझौतों के जरिए ₹5,500 करोड़ का कारोबार दर्ज किया। आयोजन में 35,387 B2B बैठकें और ₹12,500 करोड़ पूछताछ हुई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP International Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 4.0 ने चार दिनों में बड़े कारोबारी आंकड़े दर्ज किए हैं। 28 सितंबर तक 3,765 व्यापारिक समझौते हुए, जिनकी कुल कीमत करीब ₹5,500 करोड़ है। इसके अलावा देश-विदेश से ₹12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ भी मिली है।

35,387 B2B बैठकें हुईं

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस के मुताबिक, 28 सितंबर तक कुल 35,387 बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें हुईं। इनमें 11,887 बैठकें अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए आयोजित रिवर्स बायर्स-सेलर्स मीट के तहत हुईं, जबकि मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र में 23,500 B2B बैठकें दर्ज की गईं। इन बैठकों में यूपी के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को घरेलू और विदेशी खरीदारों से सीधे संपर्क का अवसर मिला।

MSME और ODOP को मिला बाजार

UPITS में MSME, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP), हथकरघा, हस्तशिल्प, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और आधुनिक विनिर्माण से जुड़े उत्पादों को खरीदारों के सामने पेश किया गया। कारोबार से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि यह आयोजन केवल उत्पाद प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यापारिक संपर्क और समझौतों का मंच भी बना है।

5.48 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

28 सितंबर तक ट्रेड शो में कुल 5,48,881 लोगों की मौजूदगी दर्ज हुई। इनमें 1,56,523 घरेलू कारोबारी खरीदार और 3,92,358 सामान्य आगंतुक शामिल रहे। आयोजन का अंतिम दिन 29 सितंबर है, इसलिए कारोबार और आगंतुकों के आंकड़ों में और बढ़ोतरी की संभावना है। UPITS 4.0 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। इसका उद्घाटन 25 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।

ये भी पढ़ें: नोएडा के 4000 करोड़ के लीजबैक मामले में बड़ा एक्शन, PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »