Sultanpur Double Murder Case: यूपी में एक बार फिर डबल मर्डर का सनसनी मामला सामने आया है। सुल्तानपुर में शिक्षक नेता मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों का शव उनके ही प्राइवेट स्कूल में खून से लथपथ पड़ा मिला है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हैं। फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्ही गांव में हुई है। सुबह करीब छह बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे ड्राइवर राकेश यादव ने सबसे पहले शवों को देखा और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। एसपी विनीत जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों की पहचान मुकेश कुमार उर्फ रम्मू सिंह (45) पुत्र राम बदन सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) के रूप में हुई है। मुकेश प्राथमिक विद्यालय मोतिगरपुर ब्लॉक में शिक्षक थे, जबकि विनीता मनराजी शिक्षण संस्थान, कुम्ही की संचालिका थीं। स्कूल में करीब 500 विद्यार्थी और 11 शिक्षक हैं। विद्यालय उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। दंपत्ति पर फावड़े से किया प्रहार घटना की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुकेश के परिवार में 20 वर्षीय पुत्र अभ्युदय सिंह है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र है। शव के पास ही खून से सना फावड़ा मिला, अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने दंपत्ति पर फावड़े से प्रहार कर दोनों की हत्या को अंजाम दिया होगा। विनीता लडी थी पंचायत का चुनाव कादीपुर विद्यालय परिसर में हुई दंपत्ति की हत्या के पीछे के कारणों का अभी ठीक से पता तो नहीं चल सका है, लेकिन मृत विनीता वर्ष 2010 में पंचायत का चुनाव लड़ी थी। परिवार से सम्पन्न दंपत्ति थे। मृत मुकेश तीन भाइयों में बड़े थे, करीब 35 बीघा खेती को पिता देखते है, मुकेश के छोटे भाई, गाजीपुर जिले में एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सुचना तत्काल पुलिस को दे दी गयी। सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की सूचना पर फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज पुलिस खंगाल रही है। माना जा रहा है कि रात में किसी वक्त दोनों की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारण और आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। ये भी पढ़ें: विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल से रिहा हुई बहू, जानें क्या बोली शालू