खेल

भारत-पाकिस्तान हॉकी सेमीफाइनल में आखिरी मिनट का रोमांच, अभिषेक के गोल से भारत की फाइनल में एंट्री

भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स मेंस हॉकी के फाइनल में जगह बना ली है। अभिषेक ने मैच के आखिरी मिनट में गोल कर भारत को जीत दिलाई।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक सेमीफाइनल में 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जापान के आइची-नागोया में खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत में बढ़त बनाई, लेकिन पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। मैच खत्म होने से कुछ समय पहले अभिषेक ने निर्णायक गोल दागकर भारत को जीत दिला दी।

हरमनप्रीत ने दागे दो गोल

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 5वें और 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। पाकिस्तान ने पहले हाफ के आखिरी हिस्से में अबू महमूद के गोल से खाता खोला। तीसरे क्वार्टर में हन्नान शाहिद ने गोल कर अंतर कम किया और चौथे क्वार्टर में वहीद राणा ने पाकिस्तान के लिए तीसरा गोल करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया।

आखिरी पलों में अभिषेक का निर्णायक गोल

मुकाबला बराबरी पर पहुंचने के बाद दोनों टीमों के बीच रोमांच चरम पर था। भारत के अभिषेक ने मैच के अंतिम मिनट में फील्ड गोल कर दिया। इस गोल के साथ भारत ने 4-3 की बढ़त हासिल की और इसे आखिरी सीटी तक कायम रखते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

अब गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

इस जीत के साथ भारतीय टीम एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। गोल्ड मेडल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत ने पूल चरण में भी शानदार प्रदर्शन किया था और अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब टीम की नजर गोल्ड मेडल पर है।

ये भी पढ़ें: ‘बैट वापस करने पर, चोर को पैसे…, क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट चोरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »