Rampur Jail: रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव के बयान ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आजम खान के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि आजम खान और उनके परिवार ने जितना अन्याय झेला है, उतना किसी दूसरे राजनीतिक परिवार ने नहीं सहा। ‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’ जेल में आजम खान से करीब एक घंटे तक बातचीत करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, जिनकी वजह से उन्हें कई साल जेल में बिताने पड़े। उन्होंने कहा, “आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे।” अखिलेश ने आजम खान के साथ अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक रिश्ते का भी जिक्र किया। मुलाकात के दौरान आजम खान के स्वास्थ्य और उनकी मौजूदा परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। VIDEO | Rampur, Uttar Pradesh: Samajwadi Party president Akhilesh Yadav meets party leader Azam Khan at Rampur Jail, says, "I have just met respected Azam Khan. Azam was, Azam is, and Azam will remain. No family, particularly no political family, has faced as much injustice as the family of respected Azam Khan. And who is responsible for this injustice? False cases have been filed against him. He has spent so many years in jail, and the truth is that the Bharatiya Janata Party has no concern for education or knowledge. It is not concerned about universities either. The university has been destroyed in the true sense of the word. The conspiracy and plot hatched to destroy it are such that perhaps no government, not even a dictatorial one, has ever caused such devastation to the field of education. False cases have been filed against him. These false cases do not have the power to keep him imprisoned forever. It may take time... there may be some delay. But false cases do not have the power to keep the truth imprisoned. And this is not the first time we have come to Rampur. We have been to Rampur before. Our relationship with Rampur is political as well as emotional." #UPNews #SamajwadiParty #AzamKhan #AkhileshYadav (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTeOLF) — Press Trust of India (@PTI_News) October 22, 2026 ‘सच को हमेशा कैद नहीं किया जा सकता’ अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि झूठे मामलों के जरिए किसी को परेशान किया जा सकता है, लेकिन सच्चाई को हमेशा के लिए कैद नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में समय लग सकता है, लेकिन झूठे आरोप सच को खत्म नहीं कर सकते। उनके इस बयान को आजम खान के प्रति समर्थन और पार्टी के भीतर दोनों नेताओं के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में रहे हैं और रामपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर भी सरकार पर निशाना अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर शिक्षा और ज्ञान की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें की गई हैं और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी स्थिति चिंताजनक है। अखिलेश के आरोपों ने एक बार फिर आजम खान, जौहर यूनिवर्सिटी और भाजपा सरकार के बीच जारी राजनीतिक टकराव को चर्चा में ला दिया है। अब सवाल यह है कि अखिलेश यादव के इस खुलकर किए गए समर्थन का यूपी की राजनीति और समाजवादी पार्टी की आगे की रणनीति पर क्या असर पड़ेगा? ये भी पढ़ें: रामपुर जेल में आजम खान से मिले अखिलेश यादव, बोले- भ्रष्ट अफसरों को बनाया जा रहा हथियार