Gaur City Mall Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी मॉल में धनतेरस के दिन अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को त्योहार के चलते मॉल में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान आग की घटना सामने आने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी सुरक्षा के लिए मॉल से बाहर निकलने लगे। आग की सूचना मिलते ही पहुंची दमकल टीम जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी मॉल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। घटना के समय मॉल में धनतेरस की खरीदारी के लिए काफी भीड़ मौजूद थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया।आग लगने की वजह से मॉल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। 2024 में भी गौड़ सिटी-2 में लगी थी भीषण आग गौरतलब है कि मार्च 2024 में गौड़ सिटी-2 के 16th एवेन्यू स्थित एक फ्लैट में भी भीषण आग लगी थी। यह आग 20वीं मंजिल पर लगी थी और देखते ही देखते आसपास के फ्लैटों तक पहुंच गई थी। घटना में फ्लैट का सामान जलकर राख हो गया था। उस दौरान आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। धनतेरस जैसे व्यस्त त्योहार के दिन मॉल में आग लगने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट- आमिर खान ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के मॉल में बड़ा हादसा टला, शो के बीच फैला धुआं