उत्तर प्रदेशराजनीति

मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही गुनाह… आजम खान से मिलकर शिवपाल यादव का बड़ा बयान

आजम खान से मिलकर शिवपाल यादव ने सरकार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। बोले- मुस्लिम होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही गुनाह! 2027 में सपा सरकार का दावा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Azam Khan-Shivpal Yadav: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करने गुरुवार को शिवपाल यादव गाजियाबाद की डासना जेल पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद शिवपाल ने मीडिया से बात करते हुए आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उत्पीड़न पर शिवपाल का आरोप

शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके मुताबिक, आजम खान का दोष सिर्फ इतना है कि उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनवाया और वह मुस्लिम हैं। शिवपाल ने आरोप लगाया कि इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान प्रदेश में 10 बार विधायक, चार बार मंत्री और दो बार सांसद रह चुके हैं, इसके बावजूद उनके साथ अन्याय हो रहा है। अब उन्हें न्यायालय से ही राहत मिलने की उम्मीद है।

जाली के पीछे मुलाकात

जेल में मुलाकात की व्यवस्था पर भी शिवपाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए उन्हें आजम खान से जाली के पीछे से मिलवाया गया। शिवपाल ने आरोप लगाया कि आजम खान और उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आजम खान पर पहले भी गंभीर संकट आए, लेकिन वह मजबूती से खड़े हैं।

2027 में सपा सरकार का दावा

शिवपाल ने भरोसा जताया कि आजम खान समाजवादी पार्टी के साथ ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि आजम खान ने जेल से बाहर आने के बाद अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार करने की बात कही है। शिवपाल ने दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर जेलों में बंदियों से जुड़े उत्पीड़न और जाली के पीछे मुलाकात जैसी व्यवस्थाओं को खत्म किया जाएगा।

गठबंधन पर शिवपाल का निशाना

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को लेकर शिवपाल ने आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य भाजपा को हटाना नहीं है। अब आजम खान की रिहाई और 2027 के चुनाव को लेकर शिवपाल के इस बयान ने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें: इतने साल चुप रहीं मां अब बताई अपनी कहानी… सोनिया गांधी की किताब पर प्रियंका का बड़ा बयान, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »