खेल

IPL से धोनी का संन्यास! CSK में अब निभाएंगे नई भूमिका, थाला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

एमएस धोनी ने IPL से संन्यास लेकर CSK में मेंटॉर की नई जिम्मेदारी संभाली। पांच बार चैंपियन बनाने वाले थाला अब अगली पीढ़ी को मार्गदर्शन देंगे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

MS Dhoni Retire IPL CSK:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी के शानदार सफर को अब नया मोड़ मिल गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान धोनी ने 45 साल की उम्र में IPL से संन्यास लेने का फैसला किया है। हालांकि, क्रिकेट के मैदान पर उनका सफर भले ही खत्म हो रहा हो, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका रिश्ता आगे भी जारी रहेगा। टीम ने उन्हें मेंटॉर की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

पांच खिताबों के हीरो

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। उनकी अगुवाई में टीम ने कई मुश्किल दौर देखे और शानदार वापसी भी की। अब फ्रेंचाइजी चाहती है कि धोनी अपने अनुभव से टीम की अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करें और उन्हें मार्गदर्शन दें।

CSK ने खास अंदाज में दी विदाई

धोनी के संन्यास और नई भूमिका को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। टीम ने उन्हें ‘जिंदगी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी’ बताते हुए कहा कि धोनी अब टीम मेंटॉर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। पोस्ट में फ्रेंचाइजी ने उनके साथ लंबे जुड़ाव, जीत और यादगार पलों का जिक्र किया। साथ ही यह संदेश भी दिया कि धोनी हमेशा चेन्नई की पहचान और परिवार का हिस्सा रहेंगे।

श्रीनिवासन ने बताया सबसे बड़ा फैसला

CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने भी धोनी के संन्यास पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना करना मुश्किल है। साल 2008 में धोनी को टीम से जोड़ने के अपने फैसले को याद करते हुए श्रीनिवासन ने इसे अपने सबसे अच्छे फैसलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि धोनी के साथ फ्रेंचाइजी का रिश्ता जीत और हार से कहीं आगे है। उनका व्यक्तित्व और टीम के प्रति भरोसा इस जुड़ाव की सबसे बड़ी वजह है।

अब बड़ा सवाल यह है कि मेंटॉर के रूप में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को किस तरह तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें: जय शाह को फिर मिली ICC की कमान, निर्विरोध चुने गए चेयरमैन!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »