खेल

केक काटकर धोनी ने मनाया IPL से संन्यास का जश्न, CSK के साथ अब नई पारी की तैयारी

एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास के बाद दोस्तों संग केक काटकर जश्न मनाया। अब माही खिलाड़ी नहीं, बल्कि आईपीएल 2027 में चेन्नई के मेंटॉर बनेंगे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

MS Dhoni Celebrated his Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अपने खास अंदाज में इस पल को सेलिब्रेट किया। 17 नवंबर को खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल को अलविदा कहने के बाद धोनी ने बुधवार, 18 नवंबर को दोस्तों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

केक काटकर मनाया जश्न

चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में माही अपने दोस्तों के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। केक पर लिखा था, “थैंक्यू माही भैया, हमें इतनी सारी खुशियां देने के लिए। ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे।”

केक काटने के बाद धोनी ने वहां मौजूद लोगों को केक खिलाया। इस दौरान उनका मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला। वीडियो सामने आते ही चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी के प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो और तस्वीरों को जमकर साझा कर रहे हैं।

खिलाड़ी नहीं अब मेंटॉर की भूमिका में दिखेंगे माही

धोनी के आईपीएल से संन्यास की चर्चाएं पिछले कई वर्षों से चल रही थीं। बढ़ती उम्र के बावजूद वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे। इससे पहले 39 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन आईपीएल में उनका सफर जारी रहा। अब खिलाड़ी के रूप में उनका आईपीएल सफर खत्म हो गया है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव बना रहेगा। फ्रेंचाइजी के ऐलान के मुताबिक, धोनी आईपीएल 2027 में मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे।

ऐसे में माही के प्रशंसकों को उन्हें मैदान पर खिलाड़ी के रूप में खेलते देखने का मौका भले न मिले, लेकिन चेन्नई के साथ उनकी नई भूमिका का इंतजार जरूर रहेगा।

ये भी पढ़ें: IPL से धोनी का संन्यास! CSK में अब निभाएंगे नई भूमिका, थाला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »