उत्तर प्रदेशनोएडा

सूटकेस खोलते ही पुलिस के उड़े होश! 20.6 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की खेप बरामद

नोएडा में पुलिस ने सूटकेस में छिपाकर लाया गया 20.6 किलो गांजा बरामद किया। दो तस्कर गिरफ्तार हुए, जिनकी सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश जारी है।

Noida Police Action: नोएडा में नशे की सप्लाई करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों सूटकेस में गांजे के बंडल भरकर ट्रेन से नोएडा पहुंचे थे। यहां से वे गांजे को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नोएडा और एनसीआर में बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

आरटीओ ऑफिस के पीछे से दबोचे गए दोनों आरोपी

थाना सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने 22 नवंबर को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित आरटीओ ऑफिस के पीछे गंदे नाले के पास मौजूद थे। इसी दौरान टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजय कुमार (30), निवासी गांव दाऊपुर, थाना जवां, अलीगढ़ और राजेश साह (50), निवासी खगड़िया, बिहार के रूप में हुई है।

सूटकेस में छिपाकर लाए थे गांजे के बंडल

पुलिस ने जब दोनों के सामान की तलाशी ली तो एक सूटकेस से गांजे के बंडल बरामद हुए। इनका कुल वजन 20 किलो 600 ग्राम निकला। पुलिस को आरोपितों के पास से यात्रा से संबंधित टिकट की छायाप्रति भी मिली है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

दूसरे राज्यों से खरीदकर NCR में करते थे सप्लाई

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे दूसरे राज्यों से ट्रेन के जरिए कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद नोएडा और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की सप्लाई के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है।

ये भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्लाबोल! 10% प्लॉट और आबादी के मुद्दे पर घेराव, अधिकारियों से मांगा जवाब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »