उत्तर प्रदेशनोएडा

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़! पैर में गोली लगते ही बदमाश गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 5 चोरी की बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा के दादरी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश लोकेश घायल होकर गिरफ्तार हुआ। 9 मोबाइल, 5 चोरी की बाइक और तमंचा बरामद, साथी फरार।

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से राहगीरों से छीने गए 9 मोबाइल फोन, चोरी की 5 मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को दादरी पुलिस की टीम बौड़ाकी कट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो फोरमी कंपनी गोलचक्कर के पास उनकी बाइक झाड़ियों में फंस गई।

मुठभेड़ में बदमाश घायल

खुद को पुलिस से घिरा देखकर आरोपियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान बुलंदशहर के खवासपुर गांव निवासी लोकेश (23) के रूप में हुई है। वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

मोबाइल छिनैती से बंद मकान में चोरी तक के मामले

पूछताछ में सामने आया कि लोकेश अपने साथी देव के साथ ग्रेटर नोएडा में राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने की वारदातों में शामिल था। इसके अलावा अगस्त महीने में उसने अपने साथी आकाश के साथ सेक्टर-जू-3 के ए ब्लॉक स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, चोरी की 5 मोटरसाइकिल, दो सफेद धातु के सिक्के और एक तमंचा बरामद किया है। इनमें चार अन्य चोरी की बाइक आरोपी की निशानदेही पर मिली हैं।

फरार साथी की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग कर रही है। साथ ही बरामद मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गिरोह ने क्षेत्र में चोरी और मोबाइल छिनैती की कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें: हिंडन नदी के जहरीले पानी से उग रहीं सब्जियां! कुलेसरा में कैमरे पर कैद हुआ चौंकाने वाला सच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »