Uttarkashi || Babita Pandey || Missing Trekker || Dayara Bugyal || Search Operation || Uttarakhand News: उत्तराखंड के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता हुई ट्रैकर बबीता पांडेय का मामला लगातार रहस्य बनता जा रहा है। कई दिनों से चल रहे सघन खोज अभियान के बावजूद अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। ऐसे में जांच एजेंसियों ने अब अपना फोकस उस झील पर केंद्रित कर दिया है, जो उस कैंप साइट के पास स्थित है जहां बबीता के आखिरी बार होने की जानकारी मिली थी। तलाश में 150 कर्मी जुटे बबीता की तलाश में सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग समेत करीब 150 कर्मी जुटे हुए हैं। पहाड़ी रास्तों, जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों की छानबीन के बाद अब एसडीआरएफ की विशेष डीप-डाइव टीम झील के भीतर खोज अभियान चलाएगी। आधुनिक उपकरणों की मदद से झील की गहराई और आसपास के क्षेत्र की जांच की जाएगी। आखरी CCTV फुटज आया सामने इसी बीच रैथल गांव से सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने जांच को नया मोड़ दिया है। वीडियो में बबीता अपने दो साथियों के साथ कार से उतरती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने काले रंग का ट्रैकसूट पहन रखा है और हाथ में मोबाइल फोन भी नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी उपलब्ध वीडियो है। उठे कई सवाल बबीता के साथ ट्रैक पर गए दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांचकर्ता हर पहलू की पड़ताल कर रहे हैं। सवाल अब भी वही है, क्या बबीता किसी हादसे का शिकार हुईं, रास्ता भटक गईं या फिर इस रहस्यमयी गुमशुदगी के पीछे कोई और कहानी छिपी है? ये भी पढ़ें: आखिर कैसे ममता खेमे से दूर हुए 58 विधायक? जानिए पूरा मामला