Raipur Labour Camp Fire: नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित लेबर कैंप में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। सुबह करीब 6:20 बजे आग की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। देखते ही देखते बढ़ गई आग प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। यह G+1 लेबर कैंप था, जहां करीब 50 से 60 मजदूर रह रहे थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गैस सिलेंडर लीकेज बना आग की वजह फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव सामने आया है। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन मौके पर पहुंची टीमों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियों को लगाया गया। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं फायर विभाग के अनुसार जब टीम मौके पर पहुंची तो कैंप के अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ नहीं मिला। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। ये भी पढ़े : गंगा स्नान पर निकला परिवार, सूने मकान से लाखों के गहने ले उड़े चोर