नोएडा

Uttar Pradesh Police : नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टरों के तबादले

Uttar Pradesh Police : ​कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कमिश्नरेट में बड़ी सर्जरी, कई कोतवाली प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले।

Uttar Pradesh Police : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित का ध्यान रखते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मीडिया सेल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के 13 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। (Uttar Pradesh Police) इस बदलाव के तहत नॉलेज पार्क, सूरजपुर, कासना और जेवर जैसी कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी को बदल दिया  है ताकि क्षेत्र की पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

जेवर-सूरजपुर में नई पोस्टिंग

जारी की गई सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर संजय कुमार को जेवर कोतवाली से हटा कर सूरजपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बना दिया गया है। वहीं, ईकोटेक तृतीय कोतवाली का नेतृत्व कर रहे अजय कुमार सिंह को जेवर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, सूरजपुर के प्रभारी विनोद कुमार चाहर को नॉलेज पार्क कोतवाली भेजा गया है, जबकि नॉलेज पार्क के मौजूदा प्रभारी सर्वेश चंद्र का तबादला एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) कोतवाली में कर दिया गया है।

तीन थानों में भी बदलाव

पुलिस कमिश्नरेट ने कासना और फेस-वन कोतवाली में नए अधिकारियों की तैनाती की है। (Uttar Pradesh Police) कासना कोतवाली के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल को अब फेस-वन कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि उनकी जगह शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी पंकज शर्मा को कासना कोतवाली भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, सेक्टर-142 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार मिश्र को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है और पुलिस लाइन से संजय कुमार को बुलाकर सेक्टर-142 का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सेलों में नई नियुक्तियां

इस फेरबदल में थानों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विंग्स में बदलाव किया गया है। एएचटी कोतवाली में तैनात विध्यांचल तिवारी को साइबर क्राइम कोतवाली स्थानांतरित किया गया है, जबकि अपराध शाखा से रणजीत कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक इकोटेक तृतीय का पद सौंपा गया है। फेस-वन के पूर्व प्रभारी अमित कुमार मान को आईटी सेल (सेंट्रल नोएडा) में और आईटी सेल से पुष्पराज सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आईजीआरएस सेल के प्रभारी उमेश नैथानी को मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

बेहतर पुलिसिंग का लक्ष्य

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह समस्त परिवर्तन जिले की सुरक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव कराने के लिए किया गया है। ( Uttar Pradesh Police)बदलती हुई आपराधिक गतिविधियों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं। आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी बिना किसी विलंब के तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें और अपने कार्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संचालन करें।

ये भी पढ़े : Noida Lotus Espacia suicide : नोएडा में योग प्रशिक्षक ने 18वीं मंजिल से लगाई छलांग, दो साल पुराने हादसे के बाद थीं तनाव में

ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें : https://indiaheadlinestv.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »