Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को घेराबंदी और कॉम्बिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया। नहर किनारे खेत में मिला था इस्माइल का शव दरअसल, 8 नवंबर 2026 को रबूपुरा थाना क्षेत्र में नहर के पास एक खेत में इस्माइल पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ शेरा निवासी गांव मेंहदीपुर का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुरुआत में हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी। चेकिंग के दौरान पुलिस से हुआ सामना पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पुरानी मिर्जापुर रोड पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजकुमार और सचिन घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस टीम ने घेराबंदी और कॉम्बिंग अभियान चलाकर कमल और हरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में कुल चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हथियार और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और लोहे की रॉड बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही हत्याकांड के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। रिपोर्ट- आमिर खान ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में नाले में मिला 58 वर्षीय व्यक्ति का शव, घर से निकला था शराब पीने