नोएडा

Noida Lotus Espacia suicide : नोएडा में योग प्रशिक्षक ने 18वीं मंजिल से लगाई छलांग, दो साल पुराने हादसे के बाद थीं तनाव में

Noida Lotus Espacia suicide : टावर-32 में रहने वाली 46 वर्षीय पारुल अग्रवाल की दर्दनाक मौत, मानसिक तनाव बताया जा रहा मुख्य कारण।

Noida Lotus Espacia Suicide : नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस स्पेसिया सोसाइटी से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना की खबर आई है। यहाँ की 46 वर्षीय महिला ने अपने फ्लैट की 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस भयानक और दिल को दहलाने वाले कार्य के बाद पूरे सोसाइटी में निवासियों के बीच शोक, भय और सनसनी का माहौल बना हुआ है। प्रारंभिक जांच और पारिवारिक बयानों के अनुसार इस आत्मघाती कदम का मुख्य कारण गहरा मानसिक तनाव (डिप्रेशन) बताया जा रहा है।

हाईराइज सोसाइटी में सनसनी

यह दुखद घटना थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध लोटस स्पेसिया सोसाइटी की है। सोसाइटी के टावर नंबर 32 में पारुल अग्रवाल (उम्र 46 वर्ष) अपने परिवार के साथ रह रही थीं। (Suicide at Lotus Spacia Society) Sector 100रोज की तरह सब कुछ सामान्य था, कि अचानक पारुल ने 18वीं मंजिल से कूदने का फैसला किया। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज धमाके जैसी आवाज़ और चीख-पुकार सुनकर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस-फॉरेंसिक जांच शुरू

यह दुखद घटना थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध लोटस स्पेसिया सोसाइटी की है। सोसाइटी के टावर नंबर 32 में पारुल अग्रवाल (उम्र 46 वर्ष) अपने परिवार के साथ रह रही थीं। रोज की तरह सब कुछ सामान्य था, कि अचानक पारुल ने 18वीं मंजिल से कूदने का फैसला किया। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज धमाके जैसी आवाज़ और चीख-पुकार सुनकर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

पारुल डिप्रेशन में थीं: पति

इस दुखद घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही पुलिस ने मृतका के परिवार से बातचीत की, तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। मृतका पारुल अग्रवाल के पति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि पारुल लंबे समय से गहरे मानसिक तनाव (मेंटल स्ट्रेस) का सामना कर रही थीं।(Suicide at Lotus Spacia Society, Sector 100) उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था और परिजन उन्हें इस तनव से निकालने के प्रयास में लग थे। पति के अनुसार, इसी मानसिक समस्या और उच्च तनाव के चलते उन्होंने यह भयावह कदम उठाया।

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

हालांकि, मृतका के पति द्वारा मानसिक तनाव का जिक्र किए जाने के बावजूद पुलिस जल्दबाजी में नहीं है। थाना सेक्टर-39 पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में केवल एक थ्योरी पर निर्भर नहीं हैं। पुलिस टीम घरेलू झगड़े, पुराने बीमारी, य अन्य बाहरी दबाव जैसे सभी संभावित कानूनी और व्यक्तिगत पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय की पूरी पुष्टि होगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : Noida weather : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, येलो अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »