उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ नीले ड्रम केस में मुस्कान-साहिल दोषी करार, 15 दिन बाद होगा सजा का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम कांड में अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया है। अदालत ने कहा कि इन दोनों ने ऐसा गुनाह किया है जिसकी माफी नहीं है। यह क्रूरतम कृत्य था। समाज पर गहरा असर डालने वाले ऐसे मामलों में सख्त सजा मिलनी ही चाहिए। 

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Meerut Blue Drum Case: यूपी के मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में बुधवार को अदालत का फैसला आ गया। अदालत ने सौरभ राजपूत के सनसनीखेज मर्डर के लिए उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करा दिया है। अदालत ने इसे क्रूरतम कृत्य बताया और कहा कि उनका गुनाह माफी लायक नहीं है। मुस्कान-साहिल को हत्या के अलावा सबूत छिपाने का भी दोषी माना गया है। अगली सुनवाई पर दोनों के लिए सजा का ऐलान किया जाएगा। मुस्कान और साहिल की मांग पर जेल ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी कराई गई। दोनों ने वहीं से अदालत की कार्यवाही को देखा और खुद के लिए मुकर्रर की गई सजा सुनी।

क्या है पूरा मामला?

मार्च 2025 में सामने आए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने देश भर के लोगों को झकझोर कर रख दिया था। सौरभ को बेरहमी से कत्ल कर उसके शव को काटकर एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से पैक कर दिया गया था। रूह कंपा देने वाली इस वारदात में सौरभ की अपनी ही पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए तो सारा देश हैरान रह गया। पिछले 13 महीनों से चल रही लंबी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान कुल 126 पेशियां हुईं और अभियोजन पक्ष की ओर से 22 अहम गवाह अदालत में पेश किए गए। इस मामले की अंतिम बहस 17 सितंबर को पूरी हो चुकी थी, जिसके बाद से सभी की निगाहें आज के इस फैसले पर टिकी हुई थीं।

परिजनों ने मुस्कान-साहिल के लिए मांगी थी फांसी

सौरभ राजपूत को बेरहमी से कत्ल किए जाने का गम आज भी उनके परिवार पर छाया हुआ है। सौरभ की मां रेनू देवी बुधवार को भी सुबह से रोए जा रही थीं। अदालत की कार्यवाही और फैसला सुनाए जाने के दौरान भी उनकी आंखों से झर-झर आंसू बहते रहे। सौरभ की मां और भाई दोनों ने मुस्कान और साहिल के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। सौरभ की मां ने फैसला सुनाए जाने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि मुस्कान उनके सामने आए तो वह उससे पूछना चाहती हैं कि उसने मेरे लाल को क्यों मारा? वह चाहती तो अलग भी हो सकती थी। कत्ल क्यों किया?

जेल में मुस्कान ने की पूजा-पाठ

वहीं, फैसला सुनाए जाने से पहले जेल में बुधवार की सुबह से सबको मुस्कान का डर दिखाई दे रहा था। सुबह खबर आई कि जेल में मुस्कान काफी पूजा-पाठ कर रही हैं। वह संदरकांड का पाठ कर रही है। जबकि उसका प्रेमी और सह-आरोपी साहिल अब जेल के बाकी कैदियों से बातचीत बंद कर ज्यादातर चुप ही रहता है। हालांकि सौरभ की मां रेनू देवी ने मुस्कान के जेल में पूजा-पाठ करने को एक ढोंग बताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह सब उसका ढोंग है। यहां घर में तो उसने आज तक एक बार भी दिया-बत्ती नहीं जलाई।”

ये भी पढ़ें: नीले ड्रम केस में आज आएगा फैसला, सौरभ के परिजनों ने की फांसी देने की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »