उत्तर प्रदेश

बरेली में UPTET के दौरान संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ा, दस्तावेजों में गड़बड़ी

बरेली में UPTET परीक्षा के दौरान संदिग्ध परीक्षार्थी पकड़ा गया। आधार और एडमिट कार्ड में नाम व जन्मतिथि अलग पाए गए, जिससे दस्तावेजों में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की आशंका बढ़ी।

Reported by Deepak Kumar and edited by Shagun Chaurasia

UPTET Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के दौरान बरेली में एक संदिग्ध परीक्षार्थी पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। मामला उस समय सामने आया जब परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले की जा रही बायोमीट्रिक जांच में दस्तावेजों का मिलान नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में नाम तथा जन्मतिथि अलग-अलग पाई गई।

दस्तावेजों में बड़ा अंतर

घटना साहू गोपी नाथ कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की है, जहां दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले सुरक्षा टीम सभी अभ्यर्थियों की पहचान और दस्तावेजों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक परीक्षार्थी के दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत हुए, जिसके बाद उसकी विस्तृत जांच की गई। जांच में सामने आया कि प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम मनोज सिंह पुत्र मान सिंह पाल दर्ज था, जबकि आधार कार्ड पर नाम आदेश कुमार पुत्र मान सिंह लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, दोनों दस्तावेजों में जन्मतिथि भी अलग-अलग दर्ज मिली। इस विसंगति ने सुरक्षा टीम की शंका को और बढ़ा दिया।

जांच में खुलासा जारी

मामले की जानकारी तुरंत केंद्र अधीक्षक को दी गई। इसके बाद आधार से संबंधित रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की गई, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि आधार विवरण में नाम और जन्मतिथि से जुड़े बदलाव पहले भी किए जा चुके थे। इससे पूरे मामले को और गंभीर माना जा रहा है। केंद्र प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर सौंप दी है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दस्तावेजों में यह अंतर तकनीकी त्रुटि है या फिर परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता का प्रयास। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें: UP में BJP का ‘मिशन माइक्रो’, नितिन नवीन के दौरे से क्या बदलने वाला है चुनावी समीकरण?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »