रिजल्ट

UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी, 76 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की खुली अगली राह

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सफल अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होंगे।

बोर्ड ने बताया कि कुल 76,184 अभ्यर्थियों को DV/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह संख्या कुल रिक्तियों के मुकाबले करीब 2.33 गुना है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट, सामान्यीकृत अंक और श्रेणीवार कटऑफ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। DV और PST प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है। वहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

इस भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में हुई थी। मल्टी-शिफ्ट परीक्षा के कारण अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया गया और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। श्रेणीवार कटऑफ में सामान्य वर्ग की कटऑफ 258.03661 और महिला अभ्यर्थियों की 255.84346 रही। अब चयनित उम्मीदवारों की नजर अगले चरण की तारीखों पर है।

UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »