भारत

राम मंदिर दान विवाद पर संसद में गरमाई सियासत! जया बच्चन-डिंपल यादव ने प्रतीकात्मक दान कर सरकार को घेरा

राम मंदिर दान विवाद को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा। सपा सांसद जया बच्चन और डिंपल यादव ने सांकेतिक दान पेटी के जरिए विरोध जताया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Parliament Premises Protest: राम मंदिर में कथित दान चोरी के मुद्दे को लेकर सोमवार को भी संसद परिसर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने ‘दान चोरी’ लिखी सांकेतिक दान पेटी में राशि डालकर विरोध दर्ज कराया। उनके साथ सपा सांसद डिंपल यादव भी प्रदर्शन में शामिल रहीं।

डिंपल का हमला

डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और बहुमूल्य धातुओं का हिसाब जनता के सामने आना चाहिए। उनके मुताबिक, यदि अनियमितताओं के आरोप लगे हैं तो अब तक किसी के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई।

ध्यान भटकाने का आरोप

सपा सांसद ने यह भी कहा कि सरकार जनता के असंतोष से ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ ‘सनातन धर्म के अपमान’ से जुड़े मामलों में दर्ज एफआईआर भी इसी रणनीति का हिस्सा हैं। उनके अनुसार, यह कार्रवाई राम मंदिर दान विवाद और अन्य आरोपों से ध्यान हटाने का प्रयास है।

दान मुद्दे पर वार-पलटवार

इस बीच कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी इस मुद्दे पर सरकार और विश्व हिंदू परिषद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यदि सनातन बोर्ड बनाने की बात हो रही है तो फिर ट्रस्ट के संचालन और उसकी व्यवस्था को लेकर भी स्पष्टता होनी चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट की भूमिका और उसके संचालन को लेकर सवाल उठाए। राम मंदिर दान विवाद को लेकर संसद में सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है, जबकि इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें: प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, दिल्ली में पप्पू यादव पर हमले के बाद बढ़ा सियासी बवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »