Auraiya Road Accident: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इलाज के दौरान मौत सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके। अज्ञात वाहन की तलाश घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग भी उठाई है। ये भी पढ़ें: जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक बिजली के पोल से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल