उत्तर प्रदेशमहोबा

खेलते-खेलते गड्ढे में डूबे तीन बच्चे, दर्दनाक मौत से गांव में हाहाकार

महोबा के रिवई गांव में गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, गांव में मातम छाया।

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में चरखारी कोतवाली क्षेत्र के रिवई गांव में रविवार देर शाम को एक हृदय विदारक हादसा हो गया। मॉडल स्कूल के पीछे बने खाई नुमा गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय प्रिंस अहिरवार,11 वर्षीय रोशनी अहिरवार और 10 वर्षीय अंशुल अहिरवार के रूप में हुई है।

गहरे पानी में डूबे बच्चे

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे खेलते-खेलते स्कूल के पीछे बने गड्ढे के पास चले गए थे और गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी सुजीत जायसवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए,करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला जा सका,बच्चों के शव देखकर पूरे गांव में हाहाकार मच गया।

गांव में पसरा मातम

चरखारी एसडीएम अवनीश तिवारी एवं सीओ दीपक दुबे ने घटनास्थ का जायजा लिया और बच्चों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: रात 3 बजे तक गूंजा कजली मेला, कवियों ने जमाया रंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »