उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन, परिवार में शोक। फिटनेस और बिजनेस से जुड़े प्रतीक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Pratik Yadav Death || Akhilesh Yadav Brother || Lucknow News || Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और हालत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

काफी दिनों से थे बीमार

प्रतीक यादव, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वे बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। कुछ समय पहले उनका इलाज मेदांता अस्पताल में भी हुआ था, जिसके बाद हालत स्थिर होने पर उन्हें घर लाया गया था।

बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री

प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाकर बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय थे। लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA करने वाले प्रतीक लखनऊ में जिम और रियल एस्टेट कारोबार संभालते थे। फिटनेस को लेकर उनकी दीवानगी काफी चर्चित थी।

अखिलेश यादव का भावुक बयान

पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकलते हुए अखिलेश यादव ने भावुक बयान देते हुए कहा कि प्रतीक बेहद मेहनती और परिवार के प्रति समर्पित इंसान थे। उन्होंने माना कि कारोबार के तनाव और मानसिक दबाव का असर इंसान पर गहरा पड़ता है। फिलहाल मौत की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। KGMU के डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है और पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें: PM पर बयान देकर घिरे सपा सांसद, महोबा में अजेंद्र सिंह लोधी पर FIR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »