7 सेकेंड में वार्ड से गायब हुआ नवजात, मां फोन पर व्यस्त रही, नकली नर्स बनकर पहुंची महिला ने उठाया बच्चा
खुद को नर्स बताकर वार्ड में घुसी महिला, मां की आंखों के सामने नवजात को लेकर भागने की कोशिश; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Kanpur Baby Theft Attempt || Fake Nurse Baby Kidnapping || Kanpur Hospital Incident || UP News: कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नवजात को चोरी करने की सनसनीखेज कोशिश ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला खुद को स्टाफ नर्स बताकर जच्चा-बच्चा वार्ड में दाखिल हुई और महज कुछ सेकेंड में नवजात को उठाकर बाहर निकलने लगी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
खुद को नर्स बता बच्चा उठाकर भागी महिला
जानकारी के मुताबिक, बम्हौरी गांव निवासी किसान अवनीश की पत्नी मंजू ने रविवार शाम बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद मां और बच्चे को वार्ड में शिफ्ट किया गया। रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध महिला वार्ड में पहुंची और खुद को नर्स बताते हुए बच्चे की जांच की बात कही। भरोसा जीतने के बाद उसने नवजात को गोद में उठा लिया और तेजी से बाहर जाने लगी।
हैरानी की बात यह रही कि उस वक्त बच्चे की मां मोबाइल पर बात कर रही थी और उसे कुछ समझ नहीं आया। जैसे ही महिला वार्ड से बाहर निकली, मां को शक हुआ और उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनते ही परिजन और सिक्योरिटी गार्ड सक्रिय हुए और अस्पताल गेट के पास महिला को पकड़ लिया।
सामने आया सच
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पिछले कई दिनों से अस्पताल में घूम रही थी और गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर रही थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम गीता देवी बताया है। वह लगातार अपनी पहचान बदलती रही, लेकिन सख्ती के बाद सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ के नीलांश वाटर पार्क में बवाल, महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल



