भारत

FIR के बाद बढ़ीं खान सर की मुश्किलें! अब फायर सेफ्टी जांच के घेरे में कोचिंग

एफआईआर दर्ज होने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज में फायर सेफ्टी जांच शुरू हो गई है। निरीक्षण में सुरक्षा खामियां मिलने की बात सामने आई है, जिसके बाद कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Khan Sir coaching fire safety || Khan Global Coaching inspection || Patna News: 

पटना में चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में दर्ज एफआईआर के बाद अब संस्थान फायर सेफ्टी नियमों को लेकर जांच के दायरे में आ गया है। फायर विभाग की टीम ने कोचिंग परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू किया है।

क्या है अब नया बवाल

जांच के दौरान भवन में आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन उपकरणों और अन्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। शुरुआती निरीक्षण में कुछ सुरक्षा संबंधी कमियों की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संस्थान के खिलाफ सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं।

क्या बंद हो जाएगा कोचिंग?

वहीं, कोचिंग से जुड़े एक विवादित मामले में दर्ज FIR ने भी संस्थान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पुलिस जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ में कुछ अहम दावे सामने आए हैं। आरोप है कि भीड़ और सुरक्षा गार्डों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चलाने की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट आने का इंतजार

फिलहाल फायर विभाग और पुलिस दोनों अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि संस्थान पर आगे क्या कार्रवाई होगी। पूरे घटनाक्रम पर छात्रों और अभिभावकों की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: पटना कोचिंग विवाद में बड़ा एक्शन, खान सर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, क्या होगी गिरफ्तारी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »