PUC Certificate New Rules: अगर आपके पास कार या बाइक है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUC की वैधता को लेकर नए नियम लागू किए हैं। इन बदलावों में BS-6 वाहनों को राहत दी गई है, जबकि पुराने मॉडल की गाड़ियों के मालिकों को अब पहले से कम समय में प्रदूषण जांच करानी होगी। नए नियमों से लाखों वाहन मालिकों पर असर पड़ सकता है। PUC नियमों में बदलाव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 13 नवंबर को PUC Certificate की वैधता में बदलाव को अधिसूचित किया है। ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल (16वां संशोधन) रूल, 2026 के तहत किए गए हैं। नए प्रावधान पूरे देश में लागू होंगे। BS-6 निजी गाड़ियों को कितनी राहत? नए नियमों के मुताबिक, BS-6 मानक वाली निजी गाड़ियों के लिए PUC की वैधता वाहन की उम्र के आधार पर तय की गई है। 6 साल तक पुरानी गाड़ियां: हर 3 साल में PUC रिन्यू कराना होगा। 6 से 10 साल पुरानी गाड़ियां: हर साल प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाना होगा। 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियां: हर 6 महीने में प्रदूषण जांच जरूरी होगी। कमर्शियल BS-6 वाहनों के लिए अलग नियम व्यावसायिक वाहनों के लिए भी नई समय-सीमा तय की गई है। 6 साल तक पुराने BS-6 कमर्शियल वाहनों को हर 2 साल में PUC रिन्यू कराना होगा। 6 से 10 साल पुराने वाहनों के लिए यह अवधि एक साल होगी। 10 साल से अधिक पुराने वाहनों को हर 6 महीने में प्रदूषण जांच करानी होगी। BS-1, BS-2 और BS-3 गाड़ियों की बढ़ेगी परेशानी पुराने उत्सर्जन मानकों वाली गाड़ियों के मालिकों को अब ज्यादा सतर्क रहना होगा। BS-1, BS-2 और BS-3 मानक वाली गाड़ियों के लिए PUC सर्टिफिकेट 3 महीने तक वैध रहेगा, जबकि BS-4 गाड़ियों के लिए इसकी वैधता 6 महीने होगी। इसका मतलब है कि BS-1, BS-2 और BS-3 गाड़ियों के मालिकों को हर तीन महीने में PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। कब से लागू होंगे नए नियम? सरकार ने PUC रिन्यू कराने की तारीख को लेकर भी स्पष्ट प्रावधान किया है। अगर वाहन मालिक मौजूदा सर्टिफिकेट की समाप्ति से 10 दिन पहले नया प्रमाणपत्र बनवाते हैं, तो उसकी वैधता पुराने सर्टिफिकेट के खत्म होने के बाद शुरू होगी। वहीं, एक्सपायरी के बाद नया PUC बनवाने पर उसकी वैधता उसी दिन से मानी जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये देशव्यापी नियम दिल्ली के विंटर पॉल्यूशन कंट्रोल प्लान से अलग हैं। अब पुराने वाहन मालिकों के लिए PUC की समय-सीमा पर नजर रखना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है। नियमों में बदलाव के बाद लापरवाही करने पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ें: 12 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, फिक्की के मंच से PM मोदी ने बताई भारत की बदलती तस्वीर