उत्तर प्रदेशराजनीति

रायबरेली में राहुल गांधी की हुंकार, पीएम-गृहमंत्री को कह दिया गद्दार!

रायबरेली दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट को लेकर बीजेपी को घेरा। राहुल के बयानों के बाद यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी दिखाई दे रही है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Rahul Gandhi || Raebareli Visit || UP Politics || Congress Rally: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म होने लगा है। सभी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं और इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। राहुल गांधी लगातार जनसभाओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के जरिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

पारंपरिक गढ़ों से नई रणनीति तैयारी

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वायनाड सीट छोड़कर रायबरेली को चुना था। अब माना जा रहा है कि कांग्रेस यूपी में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए रायबरेली और अमेठी जैसे पारंपरिक गढ़ों से नई रणनीति तैयार कर रही है। राहुल के दौरे को इसी मिशन का हिस्सा माना जा रहा है।

रायबरेली पहुंचते ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। राहुल ने दावा किया कि आने वाले समय में आम जनता, किसान, युवा और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

देश बढ़ रहा संकट की ओर

सभा के दौरान राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, रोजगार के घटते अवसरों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो देश बड़े संकट की ओर बढ़ सकता है। राहुल गांधी की सभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली। जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कांग्रेस इसे यूपी में संगठन को मजबूत करने और 2027 चुनाव की तैयारी का बड़ा संकेत मान रही है।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में सड़क पर उतरे केमिस्ट, नकली दवाइयों की बिक्री का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »