उत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर ब्रिज हादसा: कुदरत का कहर या सिस्टम की बड़ी लापरवाही? छह मौतों ने उठाए सवाल

तेज आंधी-तूफान के कारण निर्माणाधीन पुल की सटरिंग और स्लैब अचानक भरभराकर गिर गए। मलबे के नीचे दबने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर SDRF और स्थानीय पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है।

Reported by Ashutosh Dixit and edited by Shagun Chaurasia

Uttar Pradesh || Hamirpur|| Construction bridge collapse || Rescue operation SDRF: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बहुत ही दुखद और गंभीर घटना की खबर आई है। यहाँ कुरारा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल अचानक ताश के पत्तों की तरह गिर गया। इस भयानक हादसे में अब तक 6 मजदूरों की जान चली गई है।

तेज आंधी में निर्माणाधीन पुल की सटरिंग ढही

मिली जानकारी के अनुसार, कुरारा इलाके के कंडौर मोराकांदर में एक नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और भीषण आंधी-तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के दबाव को पुल झेल नहीं पाया और उसकी भारी-भरकम सटरिंग, स्लैब और कोठी सीधे नीचे आ गिरी।

मौके पर SDRF की टीम भी

पुल के नीचे कई मज़दूर काम कर रहे थे, जब वे अचानक मलबे के नीचे आ गए। जैसे ही हादसे की ख़बर आई, प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर एसडीएम, सीओ और कई थानों की पुलिस फ़ोर्स राहत कार्य के लिए पहुंच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम भी बुला ली गई है।

जेसीबी से मलबा हटाने का काम जारी, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

फिलहाल, जेसीबी मशीनों की मदद से पुल के भारी मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है। मलबे के नीचे अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय ज़्यादा से ज़्यादा जिंदगियों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, SP ने दिए सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »