Noida Rain || Greater Noida Weather || Temperature Drop || Delhi NCR Weather: भीषण गर्मी से जूझ रहे नोएडा और ग्रेटर नोएडा को गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम ने बड़ी राहत दी। तेज आंधी और बारिश के चलते तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि राहत के साथ तूफानी हवाएं कई इलाकों में आफत बनकर भी टूटीं। शहर की थमी रफ्तार शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने शहर की रफ्तार थाम दी। कई मुख्य सड़कों पर पेड़ गिरने और जलभराव की वजह से यातायात प्रभावित रहा। अल्फा-2 इलाके में तेज आंधी के कारण बिजली का पोल गिर गया, जिससे आसपास की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सूचना मिलते ही एनपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू किया। तेज हवाओं के कारण हादसे आंधी के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो किशोर घायल हो गए। बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में 16 वर्षीय किशोर पर बोर्ड गिर गया, जबकि सेक्टर-63 की चोटपुर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से ईंट गिरने से 15 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज हवाओं के कारण कई जगह बिजली के तार टूट गए और लोकल फॉल्ट होने से नोएडा के कई सेक्टरों और गांवों में 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को अंधेरे और उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार तापमान 40 डिग्री से नीचे बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। ये भी पढ़ें: भंगेल एलिवेटेड रोड पर अब नहीं सताएगा ट्रैफिक का शोर, नोएडा में लगेंगे हाईटेक नॉइज बैरियर