उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर बड़ा छापा, रेड वेलवेट क्रीम के डिब्बे सीज, सैंपल भेजे लैब

नोएडा में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 8 सैंपल लैब भेजे गए और रेड वेलवेट क्रीम के 25 डिब्बे सीज किए गए। मिलावट जांच अभियान जारी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida News || Ice Cream Factory Raid || Food Safety || Samples Seized || UP Food Department: गर्मी के बीच मिलावट और गुणवत्ता की जांच को लेकर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर टीमों ने आइसक्रीम व अन्य डेयरी उत्पाद बनाने वाली कई इकाइयों पर अचानक छापेमारी की। सूरजपुर स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम यूनिट और डिवाइन आइसक्रीम फैक्ट्री से आइसकैंडी और आइसक्रीम के नमूने लिए गए। वहीं सेक्टर-64 स्थित गोल्ड स्मिथ रिटेल सर्विसेज लिमिटेड की यूनिट से दूध, क्रीम और रेड वेलवेट क्रीम के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

रेड में हुए बड़े खुलासे

जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ, जब रेड वेलवेट क्रीम के पैकेट पर अनिवार्य पोषण संबंधी जानकारी नहीं मिली। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने 2.3 किलो के 25 डिब्बों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इसके अलावा सेक्टर-73 की क्वार्ले आइसक्रीम यूनिट और ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित भवनाथ आइसक्रीम एवं कोल्ड ड्रिंक्स यूनिट से कुल्फी और बादाम शेक के नमूने भी एकत्र किए गए।

मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार कुल 8 सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। साथ ही हलाल प्रमाणन वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर भी जांच की गई, लेकिन किसी भी स्टोर पर ऐसे उत्पाद नहीं पाए गए। पूरे अभियान के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है और विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि गर्मी के सीजन में मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: नोएडा में मौसम का यू-टर्न: आंधी-बारिश से राहत, लेकिन सड़कों पर मची तबाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »