Uttar Pradesh || Mathura || Firing on Parikrama Marg || Two groups clash violently: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंहोली गाँव में भंडारे के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। देखते ही देखते, विवाद इस हद तक बढ़ गया कि वहाँ फायरिंग होने लगी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भंडारे को लेकर विवाद बढ़ा मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच भंडारा करने को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। घटना के दिन बातचीत इतनी बिगड़ गई कि लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जोरदार पथराव और गोलीबारी हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस लापरवाही पर बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही साफ तौर पर सामने आ रही है। विवाद की जानकारी होने के बावजूद समय पर कोई सख्त कदम न उठाने पर उच्च अधिकारियों ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाही के आरोप में संबंधित थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया गया है। ये भी पढ़े : हमीरपुर ब्रिज हादसा: कुदरत का कहर या सिस्टम की बड़ी लापरवाही? छह मौतों ने उठाए सवाल