Noida, Bhangel Elevated Road || Noise Barrier || Sound Barrier || Road Project || Noida Authority: नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड के आसपास रहने वाले लोगों को जल्द ही ट्रैफिक के तेज शोर से राहत मिलने वाली है। नोएडा प्राधिकरण ने अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने 4.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर नॉइज बैरियर लगाने की तैयारी तेज कर दी है। इस परियोजना पर करीब 18.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बढ़ते ट्रैफिक और वाहनों के शोर से राहत प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और एक जून को टेंडर खोले जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी चयन के बाद दो महीने के भीतर पूरा काम खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-40, 48, 49, 107, बरौला और भंगेल गांव जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों के बीच से गुजरता है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और वाहनों के शोर से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान थे। एयर प्रदूषण को करेगा नियत्रण प्राधिकरण के अनुसार छह फीट ऊंचे साउंड बैरियर लगाए जाएंगे, जो ध्वनि प्रदूषण को काफी हद तक कम करेंगे। ये बैरियर आवाज को पूरी तरह खत्म नहीं करेंगे, लेकिन करीब 50 डेसिबल तक उसकी तीव्रता घटाने में सक्षम होंगे। इस परियोजना से सेक्टर-42, 47, 48, 49, 107 और 110 के निवासियों को सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है। ये भी पढ़ें: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में दर्दनाक कदम, बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग