खेल

RR vs SRH: एलिमिनेटर में छक्कों की आंधी, IPL में बना नया इतिहास

आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया, मैच में 26 छक्के लगे और वैभव सूर्यवंशी ने 97 रनों की तूफानी पारी खेली।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals||SRH VS RR|| eliminator 2026|| most sixes in IPL: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अब क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। वहां उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच में बल्लेबाजों ने जमकर बड़े शॉट लगाए। दोनों टीमों ने मिलकर कुल 26 छक्के लगाए। यह आईपीएल प्लेऑफ के किसी भी मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में 25 छक्के लगे थे।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी

राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मैच में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बना दिए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और 12 छक्के लगाए। वैभव ने अकेले जितने छक्के लगाए, उससे कम पूरी हैदराबाद टीम लगा सकी। सनराइजर्स के बल्लेबाज पूरे मैच में सिर्फ नौ छक्के ही मार पाए। राजस्थान की टीम ने कुल 17 छक्के लगाए।

राजस्थान को मिली तेज शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बहुत अच्छी रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 48 गेंदों में 125 रन जोड़े। यशस्वी ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए। रवींद्र जडेजा नौ गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पिछड़ी हैदराबाद

244 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा बिना रन बनाए आउट हो गए। ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर लौटे। ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन ज्यादा देर नहीं टिक सके। हेनरिक क्लासेन भी 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। साहिल अरोड़ा ने 35 रन और शिवांग कुमार ने 27 रन जोड़े। इसके बावजूद हैदराबाद की टीम 196 रन पर ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजों ने भी दिलाई जीत

राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले।राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में हर विभाग में अच्छा खेल दिखाया और अब टीम फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, गेल-धवन और हरभजन लगाएंगे चौके-छक्के, फ्री होगी एंट्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »